1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिगरेट बुझाने के लिए कहा तो दबंगों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा, दो के हाथ टूटे

शराब के नशे में थे दबंग। मारपीट की ये घटना सीसीटीवी में हुई कैद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 23 May 2018, 12:40 PM IST

maarpeet

maarpeet

मथुरा। जिले के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट कर दी। सिगरेट जलाने को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। सारा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के मथुरा वृंदावन रोड स्थित मसानी पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर स्थित जर्नल मोटर पेट्रोल पंप पर 20 मई को रात करीब 10:30 बजे तीन बाइकों पर 9 लोग सवार होकर पेट्रोल पंप पर आए। उन्होंने पेट्रोल डलवाया और सिगरेट जलाकर पीने लगे। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने इसके लिए मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। बाइक सवार लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को लाठी, डंडों आदि से इतना पीटा कि दो कर्मचारियों के हाथ टूट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस एक घंटे बाद पेट्रोल पंप पर पहुंची। तब तक दबंग वहां से फरार हो गए थे। हालांकि ये सारी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मारपीट में घायल पेट्रोल पंप कर्मचारियों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

मारपीट के बाद शर्ट में रखे रुपए भी लूट लिए
पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मचारी योगेश यादव ने बताया कि 20 मई की रात को करीब 10:30 बजे वाहनों में पेट्रोल भर रहा था। उसी दौरान तीन बाइकों पर सवार 9 लड़के आए। उनमें से एक सिगरेट पी रहा था। मैंने उससे सिगरेट बुझाने के लिए कहा तो वह मुझसे गाली गलौज करने लगा। उन लोगों ने शराब पी रखी थी। मेरी सिगरेट बुझाने की बात सुनकर वो चिढ़ गया और साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच पेट्रोल पंप के कुछ कर्मचारी उसे बचाने के लिए आए तो उन पर भी दबंगों ने हमला बोल दिया। हादसे में दो कर्मचारियों के हाथ टूट गए। कर्मचारियों ने बताया कि दबंग उनकी शर्ट में रखे रुपए भी लूट कर ले गए।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश