3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा: राधाकुंड में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक की आंख फूटी हुई है दोनों पैर बंधे हुए हैं, देखने से ऐसा लगा रहा है कि हत्या की गयी है।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Apr 15, 2018

Murder

मथुरा। थाना क्षेत्र गोवर्धन के राधा कुंड में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गये और शव राधा कुंड में होने कि सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

ये है मामला

गोवर्धन क्षेत्र के राधा कुंड में एक युवक का शव मिला जैसे ही युवक के शव को कुंड में तैरता देखा तो लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुंड में से युवक के शव को बाहर निकाला और उसकी तलाशी ली गयी तो राजस्थान के दोसा जिले के खारी कोठी मोहल्ले के रहने वाले रामेश्वर उर्फ़ बबली सेन उम्र करीब 42 वर्क के रूप में शिनाख्त हुई। बताया गया है रामेश्वर 13 अप्रैल को अपने घर से दुकान पर जाने की कहकर गया था और शाम तक रामेश्वर के परिजनों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। रामेश्वर के परिजनों ने थाना दौसा में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा रखी थी रविवार सुबह उसका शव राधा कुंड में तैरता हुआ मिला। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी बने हुए हैं, देखने से ऐसा लग रहा है कि इसकी हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक रामेश्वर के भाई पुरोहित कुमार सेन ने बताया कि दो दिन पहले रामेश्वर निकला था और दुकान पर बोलकर गया था कि किसी काम से जा रहा हूं। फोन दुकान पर छोड़ कर आया। इधर उधर ढूंढ़ा लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। दौसा थाने में हमने रिपोर्ट भी दर्ज करायी है। इसी बीच गोवर्धन थाने से हमारे पास फोन आया। मेरे भाई की आंख फूटी हुई है दोनों पैर बंधे हुए हैं, देखने से ऐसा लगा रहा है इसकी हत्या की गयी है।