
टप्पल कांड: मंदिर में दीप जलाकर मासूम को अर्पित की श्रद्धांजलि, आरोपियों को फांसी देने की मांग
मथुरा। अलीगढ़ में हुई ढाई साल की बच्ची के साथ बर्बरता से पूरा देश आक्रोशित है और आरोपियों को फांसी देने की मांग की जा रही है। वहीं पथवारी माता के मंदिर में लोगों ने दीप जलाकर मासूम को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपराधियों को दी जाए फांसी
30 मई को अलीगढ़ के कस्बा टप्पल में घर के सामने खेल रही ढाई साल की बच्ची अचानक गायब हो गई और उसका शव 2 जून को सुबह मिला था। मासूम की बेरहमी से हत्या की गई और शव को फेंक दिया गया। पूरे देश में उस मासूम की हत्या से आक्रोश पनप रहा है और अपराधियों को फांसी देने की मांग पूरा देश कर रहा है। वहीं उस मासूम की आत्मा शांति के लिए लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
मथुरा के कस्बा अड़ींग के पथवारी मंदिर पर दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर महिला और पुरुषों ने उस मासूम को दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सरकार से उस मासूम को न्याय दिलाने की गुहार लोगों ने लगाई है।
शोक में डूबा पूरा देश
स्थानीय निवासी कपिल सेठ का कहना है कि जिस तरह से उस मासूम के साथ दरिंदगी की गई और निर्मम तरीके से उसकी हत्या की गई यह निंदनीय है। पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। जिन लोगों ने यह कृत्य किया है उन लोगों को फांसी दी जाए और उस मासूम को न्याय दिया जाए।
Published on:
10 Jun 2019, 4:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.