ये है मामला
मथुरा के थाना छाता कोतवाली इलाके के गांव दौताना निवासी वकील नामक एक शख्स का बेटा रात में करीब आठ बजे दुकान पर सामान लेने गया था। दुकान पर सामान लेते समय उसकी निजाम नामक लड़के से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में गाली गलौज होने लगी और बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग भी हुई। इस बीच कई लोग घायल हो गए।