मथुरा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय AMU में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार हुए गोरखपुर के डॉक्टर कफील को मथुरा जिला कारागार में शिफ्ट किया गया है। डॉ कफील को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को उन्हें अलीगढ़ लाया गया, तनावपूर्ण हालात देखते हुए पुलिस ने डॉ कफील को मथुरा जिला कारागार शिफ्ट करने का फैसला लिया है।