मोबाइल छीनने पर आक्रामक हो रहे बच्चे
मुख्य चिकित्साधिकारी (Chief medical officer) डॉक्टर शेर सिंह ने जिला अस्पताल (District Hospital Mathura) के सीएमएस (CMS) से कहा कि इसकी व्यवस्था की जाए। मोबाइल का अधिक प्रयोग करते-करते आजकल युवा, वयस्क सहित प्रत्येक आयु वर्ग में एक नवीन रोग ने जन्म लिया है। मोबाइल का प्रयोग लोगों द्वारा इस हद तक किया जा रहा है कि उनकी आंखें भी शुष्क हो जा रही हैं। यदि बच्चों से मोबाइल ले लिया जाये या उन्हें मोबाइल प्रयोग करने से मना किया जाये तो वे आक्रामक हो रहे हैं। ऐसा भी देखा गया है कि परीक्षाओं में कम अंक लाने, अनुत्तीर्ण होने, मोबाइल गेम्स खेलने एवं अन्य कारणों से लोगों में आत्महत्या की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है। ऐसे प्रकरणों को काउंसलिंग एवं आवश्यकतानुसार औषधियों द्वारा प्रथम चरण में ही उपचारित किया जा सकता है, जिससे बहुमूल्य मानव जीवन को बचाया जा सकता है।