15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, सात गिरफ्तार

जीआरपी ने ट्रेन में लूट करने वाले सात लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 24 Sep 2017, 6:12 PM IST

Crooks

मथुरा। जीआरपी पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर की सूचना पर रेलवे लाइन के पास ट्रेन से यात्रियों की लूट की योजना बना रहे सात लुटेरों को धर दबोचा। ये सभी लुटेरे चलती ट्रेनों में लूट पाट करने वाले गैंग के सदस्य हैं, जबकि एक सरगना अभी भी पुलिस पकड़ दे दूर है। गिरफ्तार, किये गए इन लुटेरों से जीआरपी पुलिस ने तीन तमंचा, चार चाकू, 20 मोबाइल, दो लैपटॉप बरामद किए हैं।

ये है मामला

मथुरा की जीआरपी पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए सात लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता के कि काफी लम्बे समय से ट्रेन के अंदर लूट की वारदातों की सूचना मिल रही थी। गिरफ्तार लुटेरों से पूछताछ की तो पता चला कि ये लूटेरे दिल्ली में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों ने ये भी कबूला है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कई लूट और चोरी की वारदातों को भी अंजाम दिया है। वहीं दिल्ली आरपीएफ पुलिस को भी इनकी तलाश थी। पकड़े गये आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद ट्रेन में हुईं कई बड़ी घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस के मुताबिक जिस ट्रेन में ज्यादा भीड़ होती थी उस ट्रेनों में ये लूट की वारदात को अंजाम देते थे।


इन ट्रेनों में करते थे लूट

पकड़े गए लुटेरों ने बताया कि वो लोग भीड़ भाड़ वाली गाड़ियों में लूट और चोरी की वारदातों की अंजाम देते थे, जिनमें सबसे ज्यादा नई दिल्ली से चलने वाली सुपर फास्ट रेल गाड़ियां निशाने पर होती थीं, जिनमें वैशाली एक्सप्रेस, प्रयाग राज एक्सप्रेस प्रमुख हैं। लुटेरों के पास से 20 मोबाइल, दो लैपटॉप, चार चाकू और तीन तमंचा भी बरामद किये गए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार लुटेरों से पूछताछ की जा रही है, अन्य घटनाओं का भी जल्द खुलासा किया जाएगा। गिरफ्तार लुटेरों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।