31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में दुल्हे के पिता समेत 4 की मौत, विदाई कर लौट रहे थे बाराती

यूपी पुलिस ने कहा कि मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। नोएडा से दुल्हन लेकर बारात मथुरा लौट रहे थे बाराती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nadeem Khan

•

Updated: 5 Nov 2022, 11:17 AM IST

accident.jpg

मथुरा जिले के सूरीर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 87 पर दो कारों के आपस में टकराने के बाद हादसा हो गया। मथुरा के गढ़ी जल सिंह राया निवासी चंद्रपाल सिंह के बेटे 28 साल के श्याम सुंदर की शुक्रवार को नोएडा बारात गई थी। शुक्रवार देर रात बोलेरो से दुल्हन लेकर मथुरा लौट रहे थे। बोलेरे में दूल्हा-दुल्हन सवार थे। यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 87 पर दो कारों के आपस में टकराने के बाद सड़क हादसा हो गया।


सभी घायलों को मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया
दुर्घटना में 2 कारों के आपस में टकरा जाने से 5 लोगों की मौत हो गई। यहां 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतको की पहचान बोलेरो में सवार दूल्हे के पिता चंद्रपाल, जीजा विशंभर के तौर पर हुई है। वहीं, बिचौलिया हरेंद्र, दूल्हा श्याम सुंदर 28 साल, दुल्हन प्रेमवती 23 साल, राखी 6 साल और 4 साल की प्रियांशी घायल हो गए।

इलाज के दौरान बिचौलिया हरेंद्र और बच्ची राखी की मौत हो गई
पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर बोलेरो में फंसे सभी घायलों को बाहर निकला। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान बिचौलिया हरेंद्र और बच्ची राखी 6 साल की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बोलेरो सवार चार लोगों की मौत हो गई
इंस्पेक्टर कोतवाली संजय त्यागी ने बताया, "हाथरस निवासी सोनू दिल्ली के सीमापुरी थाने में दरोगा हैं। शुक्रवार रात वह हाथरस लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर उनकी सियाज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी।

इसमें क्षतिग्रस्त कार रोड साइड में खड़ी थी, जबकि उसका एक पहिया सड़क पर पड़ा था। तभी दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही बोलेरो सड़क पर पड़े पहिए से टकराकर अनियंत्रित हो गई और कार से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद सियाज कार में आग लग गई। कार में आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश