राजनीति में हूं तो अटल जी की बदौलत
हेमा अक्सर अपने भाषणों में अटल जी का जिक्र करती थीं। उनका कहना था कि आज अगर वे राजनीति में हैं तो अटल बिहारी वाजपेयी की बदौलत। अटल जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हेमा ने एक फोटो साझा किया जिसमें वे अटल बिहारी वाजपेयी और सिने अभिनेता विनोद खन्ना के साथ हैं। उन्होंने लिखा कि अटल जी से मेरी मुलाकात विनोद खन्ना ने कराई थी। उस समय उनकी बातों में सरलता और आंखों में सच्चाई दिखाई दी। आज मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं एक महान व्यक्तित्व के कारण बीजेपी में शामिल हुई। उन्होंने आगे लिखा कि भारत के लिए यह दिन बहुत दुखद है। हमने एक एक उच्च नेता और महान व्यक्तित्व जो कि संपूर्ण राष्ट्र द्वारा प्रशंसनीय था, उसे हमेशा के लिए खो दिया। एक विशिष्ट कवि और कुशल राजनेता जो क्षुद्र राजनीति और पार्टियों से परे थे। यह बहुत दुःखद है कि अटल जी नहीं रहे।