3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
हिंदू युवा वाहिनी ने उद्धव के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- यूपी में होगा चप्पल और जूतों से स्वागत
Play video

हिंदू युवा वाहिनी ने उद्धव के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- यूपी में होगा चप्पल और जूतों से स्वागत

उत्तर प्रदेश में हिंदू युवा वाहिनी उद्धव ठाकरे के विरोध में उतर आई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 27 May 2018, 8:21 PM IST

मथुरा। शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे उद्धव ठाकरे के लेख में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीति तोज हो गई है। उत्तर प्रदेश में हिंदू युवा वाहिनी उद्धव ठाकरे के विरोध में उतर आई है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाजी की गई।


उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उद्धव ठाकरे द्वारा अपने अखबार सामना में छापे गए लेख से हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। मथुरा के हृदय स्थल होली गेट पर हिंदू युवा वाहिनी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज हम लोगों ने उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका है क्योंकि उन्होंने हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर जो अभद्र टिप्पणी की है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अद्धव के लेख को आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि उद्धव ठाकरे का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उनको यह चेतावनी दी जाती है उत्तर प्रदेश या मथुरा में वह आते हैं तो हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता उनका चप्पल और जूतों से स्वागत करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश