7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
मथुरा में गाय की मौत के बाद हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो
Play video

मथुरा में गाय की मौत के बाद हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

पुलिस द्वारा गौरक्षक दल के लोगों को बमुश्किल समझा कर जाम को खुलवाकर मृत गौवंश को मार्ग हटवाया।
Google source verification

मथुरा। थाना गोवर्धन थाना इलाके में करंट लगने से गाय की मौत हो गई। जब इसकी जानकारी गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। गोवर्धन विद्युत स्टेशन के बाहर मार्ग जाम कर दिया गया। बताया गया है कि मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के निजी कॉलेज के पास ट्रांसफार्मर से आ रहे करंट से गाय चिपक गयी और उसकी मौत हो गयी। विद्युत करंट से गाय की हुई मौत का पता गौरक्षक दल के कार्यकर्ताओं को चला तो मृत गौवंश को सड़क पर रख जाम लगा दिया है और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लगभग एक घण्टे तक जाम लगा रहा, जिससे यातायात बाधित रहा। मामले की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस द्वारा गौरक्षक दल के लोगों को बमुश्किल समझा कर जाम को खुलवाकर मृत गौवंश को मार्ग हटवाया।