31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking: गिरफ्तारी के बाद देवकी नंदन ठाकुर ने इसलिए लिया देश छोड़कर जाने का फैसला

देवकी नंदन ठाकुर के अचानक देश छोड़कर जाने की वजह पत्रिका ने उनके कार्यालय से जानी। पढ़िए क्या है कारण।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 12 Sep 2018, 1:08 PM IST

devkinandan thakur

devkinandan thakur

मथुरा। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन का विरोध कर रहे देवकी नंदन ठाकुर की 11 सितंबर को आगरा में एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान गिरफ्तारी हुई थी। इसके अगले दिन यानी 12 सितंबर को उनके कार्यालय शांति सेवा धाम छंटीकरा वृंदावन रोड मथुरा से सूचना मिली कि देवकी नंदन ठाकुर देश छोड़कर अमेरिका जा रहे हैं और वे डेढ़ महीने बाद भारत वापस लौटेंगे। अचानक से इस सूचना ने सबको हैरान कर दिया। इसके बाद पत्रिका की टीम उनके कार्यालय पहुंची और अचानक विदेश जाने की वजह के बारे में जाना।

ये है वजह
कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार दरअसल कथावाचक देवकी नंदन का अमेरिका में कार्यक्रम है जिसके लिए वे वहां जा रहे हैं। सबसे पहले वे न्यूयॉर्क जाएंगे। वहां 14 सितंबर को कथा का कार्यक्रम है। न्यूयॉर्क से वे शिकागो निकल जाएंगे। इसके बाद करीब डेढ़ माह बाद वे भारत लौटेंगे। माना जा रहा है कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में वे भारत लौट आएंगे। आज सुबह 10 बजे वे अमेरिका के लिए निकल चुके हैं।

बता दें कि एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर सवर्णों की बुलंद आवाज बने हैं। सर्व समाज ने इस आंदोलन के नेतृत्व का जिम्मा उन्हें सौंपा है। इसको लेकर वे कई जगह सभाएं कर चुके हैं। हाल ही उन्होंने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सभा की थी। करीब दो दिन पहले वे आगरा के खंदौली में सभा करने जा रहे थे लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी। इसके बाद जब वे आगरा के एक होटल में प्रेसवार्ता कर रहे थे तो प्रेस वार्ता को बीच में रोक कर उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। हालांकि दो घंटे बाद उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद देवकी नंदन मथुरा लौट गए। बता दें कि देवकीनंदन ठाकुर ने सरकार को दो महीने के अंदर एससी-एसटी एक्ट को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप बनाने की चेतावनी दी है और कहा है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो देश में वो होगा जो कभी नहीं हुआ।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश