9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
Janmashtami 2018: प्रेम मंदिर का भव्य नजारा, जानिये कब मनाई जा रही ब्रज के मंदिरों में जन्माष्टमी
Play video

Janmashtami 2018: प्रेम मंदिर का भव्य नजारा, जानिये कब मनाई जा रही ब्रज के मंदिरों में जन्माष्टमी

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मथुरा ही नहीं पूरा ब्रज कृष्णमय हो चुका है।
Google source verification

मथुरा। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मथुरा ही नहीं पूरा ब्रज कृष्णमय हो चुका है। मथुरा वृंदावन के मंदिरों में 3 सितंबर को बाल गोपाल का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया जायेगा। रात्रि 12 बजे भगवान के जन्म के साथ ही मंगला आरती होगी। इससे पूर्व मंदिर भगवान के जन्म को लेकर तैयार हो चुके हैं। ऐसे में बात करें, प्रेम मंदिर की। सफेद संगमरमर से चमकता ये भव्य मंदिर अनोखी छटा बिखेरता नजर आ रहा है। मंदिर परिसर को रात के लिए रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, तो दिन में यहां भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की सुमधुर स्वर लहरियां आनंदित कर रही हैं। भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न झांकियों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं, तो वहीं मंदिर का मोहक दृश्य भी भक्तों को खूब लुभा रहा है। प्रेम मंदिर में 3 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे भगवान बाल गोपाल जन्म लेंगे। भगवान को विशेष भोग लगाया जायेगा, जिसके बाद बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों के लिए प्रसाद की भी यहां व्यवस्था की गई है।