चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर
एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए 15 पार्किंग स्थल बनाये गये हैं। जन्मस्थान तक एक दर्जन बैरियर लगाये गये हैं, जहां वाहनों को रोक दिया जायेगा। श्रद्धालु गोविंद नगर गेट की ओर से प्रवेश कर सकेंगे। एसपी ट्रैफिक डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह से ट्रैफिक प्लान लागू हो गया है, इसके बाद से 4 सितंबर सुबह आठ बजे तक वाहन श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर नहीं जा सकेंगे।