
nandi
मथुरा। रंगभरनी एकादशी पर सुव्यवस्था बनाने में मथुरा का पुलिस प्रशासन नाकाम रहा। यातायात के लिए की गई व्यवस्थाएं कागजी साबित हुईं। मथुरा और यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन की ओर जाने वाले सभी रास्ते जाम हो गए। हाल इतना बुरा हो गया कि साइकिल तक नहीं निकल पा रही है। ऐसे में एक नंदी भीड़ में अचानक से आ गया। नंदी के भीड़ में आने से माहौल में यकायक भगदड़ का माहौल पैदा हो गया। लेकिन, इतनी भीड़ को देखकर नंदी भी सहम गया। भीड़ से बमुश्किल नंदी को निकाला गया।
सुबह से चल रही होली
बता दें कि रंगभरनी एकदशी पर ठाकुर बांके बिहारी श्रद्धालुओं के साथ होली खेलते हैं। कींच की होली खेलने की शुरुआत बांके बिहारी मंदिर से ही होती है। देश-विदेश से लाखों लोग वृंदावन पहुंचते हैं। प्रशासन ने वृंदावन में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है, इसके बाद भी सभी मार्ग जाम हो गए हैं। श्रद्धालुओं को मलाल है कि वे बांके बिहारी के साथ होली नहीं खेल पा रहे हैं। बांके बिहारी मंदिर में सुबह से ही होली शुरू हो गई है। मुख्य आयोजन शाम को होगा।
Published on:
17 Mar 2019, 11:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.