1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के बाहर खड़ी थी महिला, तभी बाइक पर सवार होकर आये बदमाश, इसके बाद जो हुआ…, देखें वीडियो

दिन दहाड़े महिला के साथ हुई ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 8 Jun 2019, 7:01 PM IST

Loot

Loot

मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने की चैन तोड़कर दो बाइक सवार फरार हो गए। महिला के साथ हुई घटना पास के घर में लगी एक सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - पॉलीथिन पर चलेगा प्रशासन का डंडा, 12 जून से 19 जून तक चलेगा ये विशेष अभियान

यहां देखें घटना का पूरा वीडियो -

ये है मामला
लूट, हत्या, डकैती, चैन स्नैचिंग मथुरा पुलिस के लिए एक चैलेंज बनी हुई है। मथुरा पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसा ही एक मामला आया है थाना गोविंद नगर क्षेत्र के एफ सेक्टर में, जहां अपने भाई के रूबी गुप्ता घर के पास खड़ी हुई थी। एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला के गले से चेन तोड़कर फरार हो गए। रूबी के साथ हुई चैन स्नैचिंग की यह घटना पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला के साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर फरार अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अलीगढ़ मर्डर केसः चिलचिलाती धूप में ABVP की छात्राएं सड़क पर, नारे सुनकर हर कोई ठिठका

पलक झपकते ही दोनों गायब
पीड़िता रूबी ने बताया कि वह अपने बच्चे को घर के बाहर साइकिल चलवा रही थी, इतने में दो बाइक सवार आते हैं और गले से चेन छीन फरार हो जाते हैं। इससे पहले कुछ समझ पाती वे लोग वहां से भाग चुके थे। पलक झपकते ही दोनों गायब हो गए।

ये भी पढ़ें - सड़क पर दौड़ रहे टेंपो की स्टेयरिंग हुई फेल, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

3 महीने में हुई आधा दर्जन घटना
महिला के पड़ोसी शरद गुप्ता का कहना है कि घर में अगर सीसीटीवी नहीं लगा होता तो कुछ भी पता नहीं चलता। शरद का यह भी कहना है कि 3 महीने में आधा दर्जन के करीब यहां वारदात हो चुकी हैं और पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। पुलिस को फोन करो तो घंटे में पहुंचती है और फोन उठता ही नहीं है।

ये भी पढ़ें - राशन की दुकान पर पहुंचे बुजुर्ग, तो राशन डीलर ने किया कुछ ऐसा, कि अब सोशल मीडिया पर पूरी घटना का वीडियो हो रहा वायरल

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश