
मथुरा। सदर थाना इलाके में पांच दिन पूर्व आपसी विवाद में घायल हुए 40 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्थिति काबू करने के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
ये है मामला
मामला सदर थाना इलाके के सैनी मोहल्ला का है। जहां पांच दिन पूर्व जमानत पर छूट कर आये लक्ष्मण के साथ पूर्व में चल रहे विवाद के चलते बंटी गोलू नामक युवक ने मारपीट कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए लक्ष्मण को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था जहां उपचार के दौरान घायल लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया। इसके बाद भी पुलिस ने जब किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। हंगामा होता देख मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।