सुनाए गए प्रेरक प्रसंग
इस अवसर पर मोहनसिंह, लक्ष्मी, मनीषा, भरत कुमार, अशोक दयालु, किशोर ‘‘स्वर्ण‘‘ आदि वक्ताओं ने बाबा गुरबचन सिंह एवं महान सेवादार चाचा प्रताप सिंह सहित सभी बलिदानी संत-भक्तों को याद कर भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए। संचालन भगत कैलाशचंद्र ने किया। इस मौके पर बाबा गुरबचन सिंह जी के संदेश को देते हुए निरंकारी भक्तों ने मानव श्रृंखला बनाई। युवा प्रचारक किशोर ‘‘स्वर्ण ‘‘ ने बताया कि बाबा गुरबचन सिंह जी ने भारत की प्राचीन धरोहर ‘‘आध्यात्मिक ज्ञान‘‘ को विश्व के अनेक देशों में प्रसारित कर देश का गौरव बढ़ाया, वहीं 17 वर्ष तक ‘‘सत्गुरू‘‘ रूप में निरंकारी मिशन का मार्गदर्शन कर ‘‘ब्रह्मज्ञान‘‘ की सौगात द्वारा परमात्मा के साक्षात्कार कराये और शराब बन्दी कर , दहेज की नुमाइश से परे सादा विवाह के सफल आयोजन कराए।