कलाकारों को सीएम करेंगे सम्मानित
हेमा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्सव मथुरा के वेटनरी कॉलेज के प्रांगण में होगा। पहले दिन शास्त्रीय गायक पं. जसराज, प्रख्यात बांसुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया, गाएंगे। उसके साथ नृत्यांगना श्रीमती शोभना डांस की प्रस्तुति देंगी। आप लोगों को ऐसा कभी देखने को नहीं मिला होगा जो अब मिल रहा है। कविता सेठ का सूफी गाना होगा। पं जसराज, पं हरिप्रसाद को योगी जी सम्मानित करेंगे। दूसरे दिन हेमा खुद प्रस्तुति देंगी और कैलाश खेर का प्रोग्राम होगा।