5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा में कत्ल कर लाश को सूटकेस में डालकर लाए वृंदावन, पुलिस ने पकड़ा

सूटकेस से खून टपकते देख लोगों को हुआ संदेह। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी।

2 min read
Google source verification
murder

murder

मथुरा। नोएडा में दोस्त की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने आए साथियों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दबोच लिया। ये लोग लाश के तीन हिस्से कर ट्रैवल बैग में रख कर यहां लाए थे । पकड़े गए दोनों साथियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

ये है मामला
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद सासनी निवासी दीपांशु त्यागी पुत्र देवेंद्र गाजियाबाद के ही रहने वाले विशाल त्यागी पुत्र अरुण त्यागी एवं पौरुष पुत्र सुजीत निवासी गाजियाबाद तीनों साथ में ही नोएडा की गौर सिटी कॉलोनी के फ्लैट में रहते थे । पिछले कई दिनों से इन तीनों में आपस में मनमुटाव चल रहा था जिसको लेकर इन दोनों में कई बार झगड़ा भी हो चुका था । रविवार रात इनके बीच झगड़ा बढ़ गया जिसके बाद पौरुष और विशाल ने दीपांशु की गला दबाकर हत्या कर दी।

खुद को बचाने के लिए उन्होंने लाश के तीन टुकड़े किए और ट्रैवल बैग में डालकर ठिकाने लगाने के लिए ओला कैब से वृंदावन आ गए । यहां कार को एक साइड में खड़ा कर ये लोग रुक्मिणी बिहार से ई रिक्शा से रमन रेती क्षेत्र में ले आए। यहां एमबीडी के समीप दुकानदारों ने बैग से टपकते खून और बदबू के कारण जब इनको टोका तो इनके हाथ पैर फूल गए । दुकानदारों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पूछताछ करते ही दोनों वहां से भागने लगे। सूचना पर वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस लाश पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस दौरान दोनों युवकों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोस्तों में आपस में झगड़ा हुआ था जिसके कारण इन लोगों ने अपने साथी की गला दबाकर हत्या कर दी।