30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला में मिला कोरोना का साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन, पूरे जिले में अलर्ट

मथुरा में संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन के साथ यूपी सरकार भी चिंतित हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 27 Mar 2021, 3:37 PM IST

महिला में मिला कोरोना का साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन, पूरे जिले में अलर्ट

महिला में मिला कोरोना का साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन, पूरे जिले में अलर्ट

मथुरा. मथुरा में संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन के साथ यूपी सरकार भी चिंतित हो गई। संक्रमित महिला में कोरोना का साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन (South Africa Corona Strain In Women) मिला है। इस नए स्ट्रेन की वजह से महिला के संपर्क में आए लोगों में घबराहट बढ़ गई है। अब महिला के करीब आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच की जा रही है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

भद्रा में नहीं प्रदोष काल में करें होलिका दहन, शुभ मुहूर्त सहित जानें कई जरूरी बातें

दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन की पुष्टि :- बरसाना के कमई गांव की एक महिला में कोरोना का साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन मिलने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। महिला का सैंपल तीन मार्च को एंटीजन जांच के लिए वेटरनेरी विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को आईसोलेट कर दिया गया। महिला में अलग लक्षण मिलने के बाद वेटरनेरी विश्वविद्यालय ने महिला के सैंपल को जीनोमिक सिक्वेंसिस जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा। यहां से शुक्रवार को आई रिपोर्ट में महिला में कोविड के दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।

सभी लोगों की होगी कोरोना जांच :- इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिजनों की जांच की, जिसमें उसका पति, बेटा (25 वर्ष) और बहू भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। तीनों को अलग आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इनके सैंपल भी जीनोमिक सिक्वेंसिस जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रचना गुप्ता ने दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन की पुष्टि करते हुए विभागीय अधिकारियों को गांव में सर्वे और जांच अभियान चलाए जाने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत गांव के सभी लोगों की कोरोना जांच होगी।

मथुरा से पहले आगरा में भी मिला था :- कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि जनपद में दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन का कोरोना वायरस मिलने का यह पहला मामला है। मथुरा से पहले आगरा में भी कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के तीन मरीज मिल चुके हैं। राहत की बात है कि ये सभी मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सामान्य जीवन जी रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश