ये था मामला
बुधवार को थाना वृंदावन क्षेत्र में एनएच-2 किनारे स्थित केडी डेंटल कालेज के हाॅस्टल के कमरे में बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा आगरा के कमला नगर निवासी अनुश्का कश्यप पुत्री राकेश कश्यप का शव उसकी के दुपट्टे से कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला था। बताया गया है कि मृतका के परिजनों को कालेज प्रबंधन ने सूचना दी थी, उनकी बेटी की तबियत ज्यादा खराब है तो वे मथुरा आ जाएं। परिजनों के मथुरा पहुंचने से पहले ही कालेज प्रबंधन और पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया। कालेज प्रबंधन इसे आत्महत्या बता रहा था, जबकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइट नोट भी नहीं मिला था। घटना के दिन मृतका के परिजन मीडिया के सामने आकर कुछ भी बोलने से बचते रहे, लेकिन पता चला कि इस घटना से पहले छात्रा अपने घर आगरा गई थी और अगले दिन वापस कालेज आने की बात कह घर से निकली थी, लेकिन कालेज प्रबंधन का कहना था कि अनुष्का सोमवार को नहीं बल्कि मंगलवार को कालेज पहुंची थी। सवाल उठ रहा है कि आखिर एक दिन छात्रा कहां गायब रही। पुलिस मामले में उसकी काॅल डिटेल भी खंगाल रही है।