30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
VIDEO नन्द गांव में रंग होली की धूम, जमकर बरसा रंग
Play video

VIDEO नन्द गांव में रंग होली की धूम, जमकर बरसा रंग

राधा रानी और कृष्ण के प्रेम में हर कोई रंगा नजर आया।
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Feb 26, 2018

मथुरा। ब्रजधाम होली के रंगों में सराबोर है। नंदगांव में जमकर होली खेली गई। राधा रानी और कृष्ण के प्रेम में हर कोई रंगा नजर आया। जमकर लोगों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल डाला।

45 दिन तक होती है होली

देश में कहीं भी होली एक दिन या दो दिन तक मनाई जाती होगी लेकिन ब्रज में होली पूरे 45 दिन तक चलती है। ब्रज में होली का हर दिन अलग होता है कभी साधुओं की होली तो कभी गुलाल की होली तो लट्ठ बरसाती लट्ठमार होली। इस होली का आनंद तब और बढ़ जाता है जब ये होली नन्द बाबा के भवन नन्द भवन में हो।

भागवान के साथ होती है होली

नन्द भवन में भगवान और भक्तों ने ऐसी होली खेली जिसे देख कर आप भी यहां की होली की मस्ती में झूम उठेंगे। नन्द भवन के पुजारी यहां आने वाले श्रद्धालुओं पर पारंपरिक पिचकारियों से रंग बरसाते हैं और हर कोई भगवान के रंग में रंग जाता है। माना जाता है यहां श्रद्धालु सीधे भगवन के साथ होली खेलते हैं जिसके लिए भगवान खुद अपने नियत स्थान को छोड़ बहार बरामदे में विराजमान होते हैं।