27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी सरकार के इस फैसले से खिले मथुरावासियों के चेहरे, सीएम योगी को कहा धन्यवाद

योगी सरकार के ब्रज क्षेत्र में शराबबंदी के फैसले से खुश हैं मथुरावासी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 6 Jun 2018, 4:07 PM IST

mathura

mathura

मथुरा। योगी सरकार ने ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थलों में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में शराब बंदी का फैसला लिया। इस फैसले के बाद ब्रज के लोगों में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि योगी सरकार ने ब्रज के वृन्दावन, बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन राधाकुंड, बल्देव और गोकुल को तीर्थ स्थल घोषित किया था। इसके बाद से ही इन स्थानों पर शराब बंदी की मांग उठ रही थी। इस मांग पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने जन्मदिन के मौके पर ब्रजवासियों को तोहफा देते हुए इन स्थानों पर शराब बंदी लागू करने का आदेश जारी कर दिया।

शराबबंदी होना बहुत जरूरी था
मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मथुरा में पूर्ण रूप से शराबबंदी का फैसला लिया गया। इस फैसले से मथुरा के लोग खुश नजर आए लोगों ने योगी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार का शराबबंदी का फैसला काफी अच्छा है क्योंकि तीर्थस्थल घोषित होने के बाद शराबबंदी होना बहुत जरूरी था। सरकार के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं और इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हैं।

धर्म नगरी का सम्मान बढ़ा
वहीं बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी और श्री नाथ गोस्वामी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा जब से सरकार में आई है तब से तीर्थ नगरी और धर्म नगरी का सम्मान बढ़ा है।

अंडे मांस की बिक्री प्रतिबंधितहो
सन्त महेशानंद सरस्वती ने कहा की योगी सरकार को बहुत बहुत धन्यवाद और साधुबाद है। इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार से मांग करते हुए कहा कि तीर्थ स्थलों पर अंडे मांस की बिक्री को भी प्रतिबंधित करें।

समाज के लिए यह कदम जरूरी था
वहीं व्यापारी नीरज गौतम का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं। शराब व्यापारियों को होने वाले नुकसान पर उन्होंने कहा कि शराब विक्रेताओं को थोड़ा बहुत नुकसान तो उठाना पड़ेगा लेकिन समाज के लिए यह कदम जरूरी था।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग