11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
VIDEO: मथुरा में बेखौफ बदमाशों के आगे बेबस पुलिस, लोगों में आक्रोश
Play video

VIDEO: मथुरा में बेखौफ बदमाशों के आगे बेबस पुलिस, लोगों में आक्रोश

मथुरा जिले में ताबड़तोड़ हो रही अपराधिक घटनाओं से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 16 Jan 2018, 2:43 PM IST

मथुरा। जिले में बेखौफ बदमाशों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। यहां बदमाश रोज किसी ना किसी को अपना शिकार बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में लूट, चोरी और हत्या की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिससे लोगों में दहशत और पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। सोमवार रात को भी बदमाशों ने एक व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को गुस्साए लोगों ने रोड जामकर पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की।


गोविंद नगर इलाके में सोमवार रात को सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना को आपसी विवाद बताने पर पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने डींग गेट पुलिस चौकी के पास तिराहे पर जाम लगा दिया। रास्ता जाम किये जाने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद लोगों ने जाम खोला। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि गोविंद नगर थाना पुलिस लूट की घटना को दबाने में जुटी है। अगर जल्द ही इस घटना का खुलासा नहीं किया तो वे लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश