27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिविल ड्रेस में आये पुलिस कर्मियों ने महिलाओं के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल

महिलाओं ने आरोप लगाया है की पुलिस के लोगों ने उनसे अभद्रता की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस द्वारा किया गया कृत्य सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 13 Nov 2020, 9:59 AM IST

सिविल ड्रेस में आये पुलिस कर्मियों ने महिलाओं के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल

सिविल ड्रेस में आये पुलिस कर्मियों ने महिलाओं के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल

मथुरा. थाना बरसाना क्षेत्र में पुलिस की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने गांव में जाकर जमकर उत्पात मचाया और घरों की महिलाओं के साथ मारपीट की। महिलाओं ने जब उनसे मारपीट की वजह पूछी तो पुलिस कर्मी आग बबूला हो गए और घरों में रखे बर्तन और अन्य सामान को इधर उधर फेंकते हुए तोड़ दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया है की पुलिस के लोगों ने उनसे अभद्रता की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस द्वारा किया गया कृत्य सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है।

सोशल मीडिया पर थाना बरसाना क्षेत्र के गांव भरना खुर्द में महिलाओं के साथ मारपीट और उनसे बदसलूकी की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिस के कुछ नुमाइंदे घरों में घुसकर ताबड़तोड़ अपना कहर महिलाओं पर बरपाना शुरू करते है। सामान को इधर से उधर फेंकते हैं। महिलाओं के साथ जमकर मारपीट करते हैं। महिलाओं का आरोप है कि दरोगा सोनू सिंह, सतपाल नागर सहित कई पुलिस कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और उनसे अभद्रता की। महिलाओं का यह भी आरोप है कि इन लोगों ने मारपीट के साथ-साथ लूट की घटना को भी अंजाम दिया है। घर में रखे पैसे को भी पुलिसकर्मी ले उड़े।

ये भी पढ़ें: यूपी के 25 हजार मदरसा शिक्षकों को मिलेगा 70 दिन का मानदेय, केंद्र ने जारी किए 50 करोड़ 89 लाख रुपये

ये भी पढ़ें: गोरखपुर रेलवे स्टेशन से गायब हुई पूर्व चुनाव आयोग की बिल्ली, पूरे शहर में लगाए पोस्टर, ढूंढने वाले को 11 हजार इनाम

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग