अक्रूर नाले के समीप मिला शव
वृंदावन के अक्रूर नाले के समीप नाले में किसी महिला का शव पड़ा होने की जानकारी आस—पास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव पत्थर के सहारे बांधकर नाले में फेंका गया था। चौकी प्रभारी अद्धा मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के आस—पास है।
यह भी पढ़ें—