27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा: दोस्त से मिलने आये युवक को चोर समझ पब्लिक ने जमकर पीटा

वहीं एक महिला का आरोप है कि युवक ने बच्चे को उठाने का प्रयास किया और जब शोर मचाया तो भागने लगा।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

May 25, 2018

Mathura Crime News

मथुरा: दोस्त से मिलने आये युवक को चोर समझ पब्लिक ने जमकर पीटा

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में एक युवक को बाइक पर खड़ा होना महंगा पड़ गया। लोगों ने इस युवक को चोर समझकर जमकर युवक की धुनाई कर दी मामले की सूचना पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को बचाया।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के हसनपुर का रहने वाला सोनू नाम का युवक रिफाइनरी थाना स्थित किसी कोचिंग में कम्पट्रीशन की तैयारी कर रहा है। गुरूवार की देर रात सोनू अपने दोस्त से मिलने के लिए मथुरा की थाना हाईवे क्षेत्र की बालाजी पुरम कॉलोनी में पहुंचा और यहां पहुंचनो के बाद सोनू अपने दोस्त के घर का रास्ता भूल गया। रास्ता भूल जाने के कारण वह पास ही में खड़ी एक बाइक पर जाकर बैठ गया और अपने दोस्त को फोन करने लगा। पास के ही घर में किसी काम से लक्ष्मी नाम की महिला निकली और सोनू को चोर समझकर लक्ष्मी ने शोर मचा दिया। लक्ष्मी का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और सोनू की जमकर धुनाई कर दी। सोनू नाम का ये युवक कुछ बता पाता उससे पहले उसके ऊपर लात घूंसे बारसा दिए। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस ने सोनू से पूछताछ की तो सोनू द्वारा बताई सभी बातें सही निकलीं। पुलिस ने जांच में पाया कि युवक कोई चोर नहीं है और मामले को मौके पर ही रफा दफा कर मामूली रूप से घायल हुए सोनू को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

बच्चे को उठाने का प्रयास किया

आरोप लगाने वाली लक्ष्मी नाम की महिला ने बताया की मैं किसी काम से गयी थी तो उस काम को ख़त्म करके वापस लौट रही थी तो ये युवक मेरी बाइक पर बैठा हुआ था। इसने बच्चे को उठाने का प्रयास किया और मैंने जब शोर मचाया तो ये भागने लगा इसे हम लोगों ने पकड़ लिया।