
500 बच्चों को रेलवे चाइल्ड लाइन ने दिलाया नशे की लत से छुटकारा
मथुरा. जिले में गरीब और असहाय बच्चों के लिए सालों से काम कर रही रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने दान उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। इस उत्सव में उन गरीब और असहाय बच्चों के लिए खिलौने मिठाई और कपड़े वितरित किए। खिलौने और कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। वहीं रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने एक शपथ भी ली। बच्चे रेलवे स्टेशन पर बाल मजदूरी करते हैं या उनके मां-बाप उन्हें दर-दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ देते हैं, उन सभी को उनका हक दिलाने के लिए चाइल्डलाइन की टीम ने एक मुहिम छेड़ी है। चाइल्ड लाइन सैकड़ों बच्चों को नशे की दुनियां से भी बाहर लाने का कार्य कर रही है।
रेलवे चाइल्ड लाइन मथुरा के द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक दान उत्सव सप्ताह मनाया गया। दान उत्सव सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 8 अक्टूबर को रेलवे चाइल्डलाइन मथुरा के द्वारा दान उत्सव के दौरान एकत्र किए गए सामान को समाजसेवियों के सहयोग से गरीब बच्चों में वितरित किया गया। इसमें बच्चों को नए व पुराने कपड़े, खिलौने खाने पीने का सामान वितरित किया गया।
कोऑर्डिनेटर रेलवे चाइल्ड लाइन मोहम्मद सईद ने कहा की गरीबी और अशिक्षा हमारे समाज के लिए अभिशाप है। पैसों के अभाव के कारण प्रतिभाए निखरने से रह जाती हैं। उन्होंने सक्षम व्यक्तियों से ऐसे गरीब अनाथ बच्चों को स्पॉन्सर करने का अनुरोध किया है। हम दान के माध्यम से ऐसे गरीब और अनाथ बच्चों की सहायता कर सकते हैं जो पैसों के अभाव में पढ़ने लिखने से वंचित रह जाते हैं। हम उन बच्चों को लगातार न्याय दिलाने के लिए लगे हुए हैं जो बच्चे भीख मांगने का काम करते हैं। बच्चों के मां-बाप को को समय-समय पर जागरूक किया जाता है कि बच्चों को पढ़ाएं उनसे भीख न मंगवाएं।
इसके साथ ही कहा कि जो बच्चे नशा करते हैं हम उन्हें भी अपनी तरफ से पूरा प्रशिक्षण देते हैं और उन्हें समाज में किस तरह से रहना चाहिए और एक सभ्य समाज की स्थापना किस तरह से होनी चाहिए यह भी हम उन बच्चों को बताते हैं। हमारे इस अथक प्रयास से करीब 500 बच्चों ने नशा करना छोड़ दिया है और एक अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। दान उत्सव के मौके पर समाज सेविका ललिता चौधरी, चित्रा चौधरी, सुनीता वर्मा और राकेश द्विवेदी के साथ रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम से मधुवाला, नेहा, हसन, शुगर सिंह, नीलू आदि लोग उपस्थित रहे।
Published on:
09 Oct 2020 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
