8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में बड़ी वारदात: बालात्कार करने में नाकाम होने पर महिला को पिला दिया जहर, बनाई वीडियो क्लिप…

दुष्कर्म करने में नाकाम युवकों ने महिला को जहर पिला दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 30 Jun 2019, 7:30 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना बरसाना में बड़ा मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने में नाकाम युवकों ने महिला को जहर पिला दिया। उपचार के दौरान अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के पति ने गांव के ही चार लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। पति का आरोप है कि आरोपियो ने महिला की वीडियो क्लिप भी बना ली थी।

ये भी पढ़ें - पूरे उत्तर प्रदेश के यादव अब लखनऊ कूच करेंगे, यादव महासभा ने बनाई बड़ी रणनीति, देखें वीडियो

यहां का है मामला
ये मामला थाना बरसाना क्षेत्र का है। पति ने बताया कि 28 जून की रात महिला घर में अकेली थी। पति किसी काम से बाहर गया हुआ था, तो वहीं पुत्र अपनी बुआ के यहां था। पति का आरोप है कि इस दौरान गांव के ही चार युवक उसके घर में घुस आए। महिला से जबरदस्ती करने लगे। उसका वीडियो बना लिया। दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर नाकाम हुए आरोपियों ने उसकी पत्नी को जहरीला पदार्थ पिला दिया और मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - प्रेमिका की सच्चाई जानकर उड़े प्रेमी युवक के होश, अचानक पहुंचा था रेड लाइट एरिया, ऐसी हालत में मिली प्रेमिका...

घर लौटने पर हुई जानकारी
पति ने बताया कि वह घर लौटा तो पत्नी को तड़पता देख उसके होश उड़ गए। वह तत्काल पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में बरसाना थाने में उसने तहरीर दी है। वहीं इस मामले में एसपी ग्रामीण आदित्यप्रकाश शुक्ला का कहना है कि पति की तहरीर मिल गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक महिला ने जहर खाया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - UP Double Murder Case: 7 लाख 20 हजार के लिये उतारा गया स्कूल मालिक और प्रधानाचार्य को मौत के घाट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा