31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
रालोद महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चूल्हा रख कर बनायी रोटियां, देखें वीडियो
Play video

रालोद महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चूल्हा रख कर बनायी रोटियां, देखें वीडियो

पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों से पनप रहे जन आक्रोश को आंदोलन की शक्ल देने के लिए विपक्षी राजनीतिक दल ठोस रणनीति पर काम कर रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 8 Sep 2018, 7:49 PM IST

मथुरा। केंद्र और प्रदेश की भाजपा शासित सरकारों के खिलाफ विरोधी दल महंगाई को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में हैं। खास कर पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों से पनप रहे जन आक्रोश को आंदोलन की शक्ल देने के लिए विपक्षी राजनीतिक दल ठोस रणनीति पर काम कर रहे हैं।

सरकार की उज्ज्वला योजना

श्रीकृष्ण जन्मस्थान को जाने वाले मार्ग पर स्थित भूतेश्वर तिराहे पर शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल ने अनूठे तरीके से बढ़ती कीमतों का विरोध किया। रालोद महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चूल्हा रख कर रोटियां पकार्इं और सरकार की उज्ज्वला योजना की धज्जियां बिखेर दीं। रालोद महानगर संयोजक और मीडिया प्रभारी ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि 2014 में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 450 रुपए थी। अब यह 840 रुपए का हो गया है। महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। अनु शर्मा ने कहा कि रसोई के बिगड़ते बजट की पीड़ा महिला ही जानती है। मिर्च 250, आलू 25, आटा 30, सरसों का तेल 100 रुपए किलो बिक रहा है। सरकार किसानों की आमदनी तो दो गुनी नहीं कर सकी लेकिन उन पर खर्च का भार जरूर दो गुना डाल दिया है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश