29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में छूटा यात्री का जूता, ढूंढने के लिए दौड़ पड़े आरपीएफ के जवान

करन सिंह नाम के यात्री ने ट्रेन में अपने जूते छूटने की जानकारी आरपीएफ कंट्रोल रूम को दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 20 Aug 2021, 2:01 PM IST

mathura_rail.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अजब गजब मामला सामने आया है। यहां ट्रेन में यात्री के जूते को तलाशने के लिए आरपीएफ को पसीना बहाना पड़ा। दरअसल, कंट्रोल रूम पर मिली थी कि एक यात्री का जूता पंजाब मेल में छूट गया है। इस पर आरपीएफ के जवान जूते तलाशने के लिए दौड़ पड़े। सुबह 7:58 बजे जब ट्रेन मथुरा जंक्शन पहुंची तो जूते सीट के नीचे रखे मिले। जूतों को यात्री के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : घंटों शव को लेकर भटकते रहे परिजन, दबंगों ने नहीं होने दिया दलित महिला का अंतिम संस्कार

ट्रेन से उतरने के बाद याद आया जूता

जानकारी के अनुसार गुरुवार को करन सिंह नाम का व्यक्ति पंजाब के फिरोजपुर से दिल्ली जाने के लिए निकला। करन सिंह ने पंजाब मेल की टिकट ली और पंजाब मेल के कोच संख्या B-8 की सीट संख्या 20 पर उसका रिजर्वेशन कन्फर्म हुआ। जैसे ही दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर करन सिंह ट्रेन से उतरा, तब यात्री करन सिंह को ट्रेन को अपने जूतों की सुध आई। यात्री दौड़कर दोबारा दिल्ली के निजामुद्दीन प्लेटफार्म पर ऊपर पहुंचा। उसके पहुंचने से पहले ट्रेन वहां से रवाना हो चुकी थी।

आरपीएफ कंट्रोल रुम को दी सूचना

करन सिंह नाम के यात्री ने ट्रेन में अपने जूते छूटने की जानकारी आरपीएफ कंट्रोल रूम को दी। दिल्ली कंट्रोल रूम से मथुरा जंक्शन की आरपीएफ को सूचना प्राप्त हुई कि फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल के कोच संख्या B-8 की सीट संख्या 20 के नीचे करन सिंह नामक यात्री के जूते जल्दी में होने के कारण छूट गए हैं।

आरपीएफ को तलाशी में मिले जूते

सूचना कंट्रोल रूम से मिलने के बाद मथुरा जंक्शन के आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सीबी प्रसाद ने यात्री के जूते तलाशने के निर्देश दिए। निर्देश मिलने के बाद हरकत में आए आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन में जूते खोजने शुरू किए। आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरपीएफ के जवानों को जूते तलाशने में क़ामयाबी मिल गई।

यात्री को दिया गया जूता

मथुरा जंक्शन आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सीबी प्रसाद ने बताया कि दिल्ली कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि करण सिंह नाम के यात्री के जूते गलती से ट्रेन में रह गए हैं। सूचना पर ट्रेन में 2 जवानों को भेजा गया और कंट्रोल रूम द्वारा बताई गई सीट और कोच संख्या में जूते सीट के नीचे रखे मिले। यात्री को जूते सुपुर्द कर दिए हैं।

BY : Nirmal Rajpoot

यह भी पढ़ें : बदमाशों ने टोल प्लाजा पर जमकर किया तांडव, वारदात सीसीटीवी में कैद

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग