2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा
VIDEO मोहन भागवत के बयान से असहमत शंकराचार्य, जानिए क्या कहा
Play video

VIDEO मोहन भागवत के बयान से असहमत शंकराचार्य, जानिए क्या कहा

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने मोहन भागवत के बयान से असहमति जताई है।

Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Dec 20, 2017

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की चीफ मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा है कि भारत में रहने वाला हर नागरिक हींदू है, चाहे वह किसी भी धर्म का हो। मोहन भागवत के इस बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने भी बड़ा बयान दिया है, उन्होंने मोहन भागवत के बयान से असहमति जताई है।

शास्त्रों को मानने वाला हिंदू

वृन्दावन दौरे पर आये शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि मोहन भागवत के हिन्दू वाले बयान से हम सहमत नहीं हैं। हिन्दू होना तभी सम्भव है जब वो हिन्दू शास्त्रों को माने। साथ ही शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म में अनेक प्रकार की गड़बड़ी की जा रही है।

अभी भी काटी जा रहीं गाय

साथ ही शंकराचार्य ने कहा कि भाजपा सरकार हिन्दुओं के हित में काम नहीं कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोमांस बंद करने को कहा था मगर उन्होंने अवैध कसाई खाने तो बंद करा दिए लेकिन वैध अभी भी चल रहे हैं। वहां आज भी गाय काटी जा रही हैं। शंकराचार्य ने यूपी सरकार द्वारा गोचर भूमिमुक्ति के फैसले की सराहना की।