7 जुलाई को जलवा बिखेरेंगी सपना
जानकारी के मुताबिक 6 जुलाई को कवि सम्मेलन होगा, वहीं 7 जुलाई सात बजे से एक शाम ब्रजभूमि के नाम से रागनी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें नोएडा के रागनी गायक ब्रह्म पाल नागर होंगे, साथ ही हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने ठुमके लगाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय पशुधन एं डेयरी विकास मंत्री संजीव बालियान होंगे। साथ ही कार्यक्रम में प्रदेश व जिले के आला अफसर मौजूद रहेंगे।