1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में घुसी स्कॉर्पियो, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

स्कॉर्पियो कार संख्या JK 02 BP 0932 में जम्मू कश्मीर का परिवार सवार था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 25 May 2018, 5:20 PM IST

accident

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में घुसी स्कॉर्पियो, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो गाड़ी एक बस से भिड़ गई। स्कॉर्पियो और बस सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- जिला योजना सहित समस्त योजनाओं के लिए जनप्रतिनिधियों का सुझाव अवश्य लें अधिकारी: ब्रजेश पाठक

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे माइलस्टोन संख्या 81 राया कट के समीप स्कॉर्पियो कार बस में जा घुसी। स्कॉर्पियो कार संख्या JK 02 BP 0 932 में सवार जम्मू कश्मीर के रहने वाले सक्षम गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, आकाश गुप्ता, संजय गुप्ता और बस में सवार गौरा भाई, कृष्ण भाई पटेल घायल हो गए। एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार और बस सवार लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही के इस एक्सीडेंट में कोई हताहत नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- सरकार के आदेश के बाद भी नहीं मिल रहे शव वाहन, पीलीभीत पुलिस ने एक रिक्शे वाले को दिया शव 'ठिकाने' लगाने का ठेका

बताया गया है कि सक्षम गुप्ता जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। वह अपने परिवार के साथ मथुरा वृंदावन दर्शन करने के लिए आ रहे थे और जैसे ही राया कट पर पहुंचे तो अचानक उनकी कार बस में पीछे से जा घुसी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोग यहां से गुजर रहे थे तो हमने पीछे से आवाज सुनी हम लोग दौड़ के पीछे गए तो देखा कि स्कॉर्पियो बस में पीछे से घुस गई।

यह भी पढ़ें- रेप के आरोप के बाद भाजपा विधायक पर अब लगा जमीन कब्जाने का आरोप

यह भी पढ़ें- योगी की चेतावनी के बाद भी कासगंज में पुलिस बदमाशों पर नहीं लगा पा रही अंकुश, फिर बोला धावा

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश