19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Mathura / नवमी पर पथवारी माता के मंदिर में इस तरह हुई पूजा अर्चना

नवमी पर पथवारी माता के मंदिर में इस तरह हुई पूजा अर्चना

शारदीय नवरात्रों के आखिरी दिन श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 18 Oct 2018, 1:05 PM IST

hawan

hawan

मथुरा। कान्हा की नगरी में आज सभी माता के मंदिरों में शारदीय नवरात्रों के आखिरी दिन श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला। यहां माता की पूजा कर लोगों ने अपने व्रत को पूरा किया व माता के प्रसाद के साथ अपना व्रत खोला। इस बीच मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित मां पथवारी मंदिर पर तमाम श्रद्धालुओं ने मिलकर हवन किया, उसके बाद मां से मंगल कामना कर व्रत खोला। बता दें कि पथवारी माता के मंदिर में नौ हवन यज्ञ तैयार कराए गए थे। पथवारी माता मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा ने बताया कि आज पूर्णाहुति दी गई है और आहुति के बाद यहां 101 कन्या लांगुर और कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। उसके बाद प्रसाद का वितरण मंदिर की तरफ से होगा। माता से यह प्रार्थना की गई कि वह पूरे विश्व में शांति का माहौल बनाए रखें और जो देश पर विपत्ति आ रही हैं, उन्हें दूर रखें ताकि देश के नागरिक सुकून और चैन से रह सकें।