10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए होगा यहां शतचंड़ी महायज्ञ, इन नेताओं को भेजा गया निमंत्रण, देखें वीडियो
Play video

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए होगा यहां शतचंड़ी महायज्ञ, इन नेताओं को भेजा गया निमंत्रण, देखें वीडियो

2019 में नरेन्द्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपाइयों ने किया ये बड़ा काम, देखें वीडियो
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 8 Oct 2018, 1:08 PM IST

मथुरा। लोकसभा चुनाव 2019 में जीत के लिए जहां भाजपाई क्षेत्रों में घूमकर योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं, वहीं भाजपाइयों ने पूजा पाठ का भी सहारा लिया है। मथुरा के बलदेव में भाजपाइयों ने 2019 में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए शतचंड़ी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

इन्हें भेजा गया निमंत्रण
हवन यज्ञ में आने के लिए देश के सभी प्रमुख लोगों को न्योता भेजा गया है। इस यज्ञ में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाइक, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और वहां के राज्यपाल राजस्थान के मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज को प्रमुख रूप से हवन यज्ञ में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है। सभी केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्रियों को भी ट्रस्ट की ओर से निमंत्रण भेजा गया है।

महायज्ञ की तारीख
यह महायज्ञ 10 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें एक से एक विद्वान पंडित वेद मंत्रों से लगातार 9 दिन तक यज्ञ की क्रिया करेंगे। यज्ञ का उद्देश्य है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा से प्रधानमंत्री बनाना, साथ ही साथ विपक्षियों पर विजय दिलाने के लिए इस हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस हवन यज्ञ का आयोजन मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है, जिसमें सभी पदाधिकारियों सहित समाज के आम लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश