21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मभूमि का अद्भुत नजारा, लेकिन इस बार भी चाइना की लाइटों का नहीं हुआ प्रयोग, देखें वीडियो

भगवान के जन्म का उत्सव मनाने के लिए भगवान कृष्ण की जन्मस्थली को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

2 min read
Google source verification
Shri Krishna Janmabhoomi

Shri Krishna Janmabhoomi

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर जन्मभूमि रंग बिरंगी लाइटों से झिलमिलायेगी, लेकिन पिछले वर्ष की तरह इस बार भी चाइनीज लाइटों का प्रयोग नहीं किया जायेगा। भगवान के जन्म का उत्सव मनाने के लिए भगवान कृष्ण की जन्मस्थली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस सजावट में पूरी तरह देश में निर्मित सजावटी वस्तुओं का प्रयोग किया गया है।

ये भी पढ़ें - krishna Janmashtami live: श्री कृष्ण जन्मभूमि पर कान्हा के आगमन को लेकर छाने लगा उल्लास

मोहक दृश्य होता है जन्मभूमि का
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से पूर्व भगवान की जन्मस्थली को भव्य रूप से सजाया गया है और रंग बिरंगी रोशनी से पूरा मंदिर झिलमिला रहा है। मंदिर की सजावट को देख यहां आने बाले श्रद्धालु अपने आपको आनंदित महसूस कर रह हैं, यहां आने वाले लोगों से बात की तो उनका कहना है कि हम लोग हर बार आते हैं और जमाष्टमी यही मनाते हैं। मंदिर पर लगी लाइट बड़ी अच्छी लग रही है और अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश से आयी सविता चौहान और अर्चना चौहान ने बताया हम लोग भगवान के जन्म से पहले आते हैं और यहां आकर अपने आपको सुखी महसूस करते हैं सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें - Shri Krishna Janmabhoomi से आ रही बड़ी खबर, सुरक्षा को लेकर ये प्लान हुआ तैयार

ये बोले पदाधिकारी
मंदिर की सजावट को लेकर मंदिर के पदाधिकारी गोपेशर गोस्वामी से बात की तो उन्होंने बताया की मंदिर और मंदिर के प्रांगण को बड़े भव्य तारीके से सजाया गया है। उनका कहना है की मंदिर में हम लोगों ने चाइना निर्मित लाइटों का उपयोग नहीं किया है, जो भारत की कंपनी हैं उन्हीं में बनी लाइटों का हम लोग उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में चाइना के किसी सामना का प्रयोग नहीं किया जाएगा और लोगों से अपील करते हैं कि चाइना में बने सामान का बहिष्कार करें।

ये भी पढ़ें - Janmashtami 2018: प्रेम मंदिर का भव्य नजारा, जानिये कब मनाई जा रही ब्रज के मंदिरों में जन्माष्टमी

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग