1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर बरसे श्रीकांत शर्मा, वीडियो में देखिए क्या कहा

कांग्रेस की जहर फैलाने की राजनीति का जवाब देश की जनता ने दे दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 9 Jun 2019, 10:04 AM IST

Shrikant sharma

Shrikant sharma

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने राहुल गाँधी और कांग्रेस पर जानकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनने के लिए प्रति आश्वस्ति प्रकट की।

ये भी पढ़ें - राशन की दुकान पर पहुंचे बुजुर्ग, तो राशन डीलर ने किया कुछ ऐसा, कि अब सोशल मीडिया पर पूरी घटना का वीडियो हो रहा वायरल

राहुल गांधी बोलने से पहले आत्मचिंतन करें
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने राहुल गाँधी द्वारा वायनाड में प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए बयान पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जहर फैलाने की राजनीति का जवाब देश की जनता ने दे दिया है। राहुल गांधी बोलने से पहले आत्मचिंतन करें कि जब से वह कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं, कांग्रेस गर्त में क्यों जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में सत्ता की खातिर देश को जातियों और धर्म में बाँटने का काम किया है। कांग्रेस कुख्यात है देश को बाँटने की राजनीति में। अंग्रेज चले गए, कांग्रेस को छोड़ गए। कांग्रेस ने सिर्फ सत्ता की हवश के लिए देश के बंटवारे का काम किया है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। अस्थिरता को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का देश की गरीब जनता के साथ गठजोड़ है। प्रधानमंत्री ने गरीबों को घर-घर गैस के कनेक्शन दिए हैं। विद्युत संयोजन दिया। किसान सम्मान निधि शुरू की। गरीबों ने चुनाव में भरपूर आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़ें - टप्पल कांड: ढ़ाई साल की मासूम के हत्यारों को लेकर देश में उबाल, बजरंगदल ने कर दिया बड़ा ऐलान

ममता बनर्जी की तानाशाही और मुगलिया सोच
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नीति आयोग की बैठक के बहिष्कार का फैसला किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह अलोकतांत्रिक है। इन लोगों का देश के संविधान में विश्वास नहीं है। यह इनकी तानाशाही और मुगलिया सोच है। इस सोच के लिए देश में कोई स्थान नहीं है। जिस प्रकर पश्चिम बंगाल में वामपंथियों की विदाई हुई है, उसी प्रकार टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) की विदाई होना भी तय है।

ये भी पढ़ें - यदि आपका बीपी हाई रहता है तो किडनी की जांच जरूर करा लें, आप पर मडरा रहा ये बड़ा खतरा...

राम मंदिर का निर्माण जल्द होगा
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बारे में पूछे जाने पर ऊर्जा मंत्री कहा कि राम मंदिर का निर्माण अवश्य ही होगा। मसला कोर्ट में है। कोर्ट आम सहमति से रास्ता ढूंढ रहा है। हम सब संविधान में आस्था रखते हैं। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि मन्दिर का निर्माण जल्दी ही होगा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्यों को सुना और संबंधित अधिकारीयों को दिशानिर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें - VIDEO: महिला प्रधान की दबंगई का किस्सा सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे, अब तमंचे से मारी गोली

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश