7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वादा याद दिलाने के लिए पैदल यात्रा पर निकला यह युवक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वादा याद दिलाने के लिए उड़ीसा का युवक 1500 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकला है।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Jun 21, 2018

Social worker muktikant

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वादा याद दिलाने के लिए पैदल यात्रा पर निकला यह युवक

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वादा याद दिलाने के लिए उड़ीसा का युवक 1500 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकला है। उड़ीसा के राउरकेला से दिल्ली के लिये निकला युवक गुरुवार को मथुरा पहुंचा, जहां उसका एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

यह भी पढ़़ें- BIG NEWS लखनऊ के बाद यहां अस्पताल में लगी आग, मची भगदड़

ये है उद्देश्य
हाथ में तिरंगा और बढ़ते कदम यही है 30 साल के मुक्तिकांत की पहचान। तेज धूप में आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल मार्च कर रहा मुक्तिकांत उड़ीसा से दिल्ली की पैदल यात्रा कर रहा है। एक अप्रैल 2015 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उड़ीसा के राउरकेला गए थे तो उन्होंने वहां एक सरकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने का वादा किया था। लेकिन जब तीन साल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह वादा केवल सभा में भाषण के रूप में ही रह गया तो यहां के रहने वाले 30 साल के मुक्तिकांत ने उनको वादा याद दिलाने की ठानी और चल दिए उड़ीसा से दिल्ली के लिए पैदल। 16 अप्रैल 2018 को मुक्तिकांत ने उड़ीसा के राउरकेला से अपनी पैदल यात्रा शुरू की और गुरुवार को वह 1350 किलोमीटर की यात्रा तय कर मथुरा पहुंचा। मथुरा पहुंचे मुक्तिकांत का यहां हाई वे पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान हाईवे पर जिसने भी मुक्तिकांत को देखा और उसकी यात्रा के बारे में जाना तो वह जज्बे को सलाम किये बिना नहीं रह सका।

यह भी पढ़़ें- ...जब मोहम्मद युसुफ ने गीता के श्लोक और कुरान की आयतों के साथ कराया योग अभ्यास

ये की अपील

प्रतिदिन 20 से 25 किलोमीटर पैदल चलने वाले मुक्तिकांत कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग है कि जिस तरह गुजरात में नशाबंदी की है उसी तरह पूरे देश में नशाबंदी हो।

यह भी पढ़़ें- World Yoga Day 2018- यहां जिला प्रशासन और पतंजलि ने किया योग शिविर का आयोजन