27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
सपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
Play video

सपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

बॉर्डर पर पाकिस्तान की कायरतापूर्ण हरकत के बाद देश भर में आक्रोश।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 21 Sep 2018, 8:54 PM IST

मथुरा। बॉर्डर पर पाकिस्तान की कायरतापूर्ण हरकत के बाद देश भर में आक्रोश। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठ रही है। इसी क्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से शहीद नरेंद्र को न्याय दिलाने की अपील की।

यह भी पढ़ें- वाइल्ड लाइफ किस तरह बदल रही कलंदरों का रही जीवन, देखें वीडियो


सीमा पर पाकिस्तान की हैवानिय़त में बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह शहीद हो गए। पाकिस्तान द्वारा शहीद जवान के शव के साथ की गई बर्बरता से पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। इसी आक्रोश के चलते आज मथुरा के होली गेट पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और अपना आक्रोश व्याक्त करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने सीमा पर हो रहे सीजफायर उल्लंघन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कार्रवाई करने की अपील की। सपा कार्यकर्ता भारत भूषण ने कहा कि आज हम लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका है और यह लड़ाई पाकिस्तान के साथ युद्ध स्तर पर होनी चाहिए। जवानों के शव के साथ बर्बरता की गई है वह पाकिस्तान के लिए एक शर्म की बात है। एक तरफ तो पाकिस्तान बात करने की कहता है और दूसरी तरफ एक कायरता पूर्ण हरकतें करता है। पाकिस्तान की सेना कायरतापूर्ण वार करती है और अगर हिम्मत है तो सामने आकर बार करें। प्रधानमंत्री जी बोलते हैं एक के बदले 10 सिर लेकर आएंगे लेकिन हमारे यहां जो शहीद हुए हेमराज उसका क्या हुआ? आज तक एक सिर तो लेकर नहीं आ पाए।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश