ताकि सुरक्षित रहे जीवन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के सचिव गोपोश्वरदास गोस्वामी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं में वन, श्रीयमुना जी, श्री गिरिराज जी, पवित्र ब्ररज के दर्शन बड़े ही सहजता से होते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने पर्यावरण एवं वन की रक्षा के लिए अनेकानेक लीलायें कर, स्पष्ट संदेश दिया कि पर्यावरण सुरक्षित है, तभी तक यह जीवन सुरक्षित है। श्रुतियों, स्मृतियों एवं शास्त्रों में जहां आध्यात्मिक पक्ष का विस्तार से उल्लेख मिला है, वहीं पर्यावरण की रक्षा के लिए भी उतना ही ध्यान दिया गया है, जो धर्म एवं पर्यावरण के लिए हितकर है, उसे दैवीय प्रवृत्ति मानते हैं, जो धर्म एवं पर्यावरण के प्रतिकूल है, उसे आसुरी प्रवृत्तियों की संज्ञा दी है।