28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां के एसएसपी दे रहे शिक्षा को नई दिशा, अपने वेतन से स्कूल छात्र की भरेंगे फीस

विधवा महिला के बेटे की आधे साल की फीस भरेंगे अपने वेतन से, महिला ने दिया धन्यवाद  
2 min read
Google source verification
fees

fees

मथुरा। जिले के एसएसपी बबलू कुमार ने एक सराहनीय काम करते हुए शिक्षा के जगत में एक बच्चे को उम्मीद की किरण दिखाई है। एसएसपर के यहां एक गरीब विधवा महिला अपने बेटे की स्कूल फीस कम करोन के लिए फरियाद लेकर पहुंची थी। एसएसपी बबलू कुमार ने इस महिला की फरियाद सुनी और पूरी बात सुनने के बाद उस बच्चे की सालभर की पूरी फीस की आधी फीस देने की बात कही। उन्होंन स्कूल की प्रिंसिपल को भी लिखित में इसकी जानकारी पहुंचा दी है। ये सुनने के बाद विधवा महिला ने एसएसपी को धन्यवाद दिया।

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक मथुरा के एसएसपी कार्यालय में पार्वती नाम की विधवा महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। इस महिला का कहना था कि उसका बेटा पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता है लेकिन उसके पास उसके बेटे की पढ़ाई की फीस भरने के लिए पैसे नहीं है। उसकी एक बड़ी बेटी भी है जो बीए की छात्रा है। विधवा महिला का कहना था कि वह जैसे तैसे मेहनत करके अपना घर चलाती है लेकिन उन पैसों से केवल घर का ही खर्च चल पाता है। उसके बेटे की स्कूल फीस 1400 रुपये प्रतिमाह है । इसलिए वह एसएसपी कार्यालय पर अपने बेटे की फीस कम कराने की फरियाद लेकर आई है ताकि वह अपने बेटे को अच्छी शिक्षा दे सके।

एसएसपी ने किया आधी फीस देने का वादा
एसएसपी बबलू कुमार के बारे में लोगों का कहना है कि वे इलाके में शिक्षा व्यवस्था पर जोर देते हैं। जब ये महिला एसएसपी के आॅफिस में अपनी बात लेकर आई तो उसकी पूरी बात को उन्होंने ध्यान से सुना और महिला को परेशान न होने का भरोसा दिलाते हुए उसके बेेटे की 1 साल की आधी फीस भरने की बात की। उन्होंने कहा कि वो अपने वेतन से उसके बेटे की सालभर की आधी फीस भरेंगे।

महिला ने दिया धन्यवाद

एसएसपी के फीस भरे जाने की बात कहने पर विधवा महिला ने एसएसपी को धन्यवाद दिया वहीं पुलिस मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल रिचा वशिष्ठ ने बताया कि एसएसपी ने रोहित यादव नाम के बच्चे की सालभर की फीस की आधी फीस भरने की बात कही है और एसएसपी ने से जानकारी उन्हे दे दी है। आपको बता दें कि इस बच्चे की सालाना फीस 16800 रुपए है।