
मथुरा। शिक्षक को भगवान से भी ऊपर दर्जा दिया गया है और जब शिक्षक ही हैवान बन जाए तो क्या होगा। धर्मनगरी में एक शिक्षक ने निष्ठुरता की शारी हदों को पार कर दिया। स्कूली बच्चे को इतनी बेरहमी से पीटा कि बच्चा अपनी सुध खो बैठा और कई घंटे के बाद छात्र को होश आया। इस बच्चे का इतना कसूर था कि वह अपने एक साथी से एनएसएस के फॉर्म के बारे में जानकारी कर रहा था। टीचर को ये बात नागवार गुजरी और बच्चे की जमकर पिटाई कर दी। मामला थाना सुरीर के गांव बेरा के जीएस स्कूल का है।
अध्यापक की पिटाई से छात्र हुआ बेहोश
ग्यारहवीं कक्षा का छात्र शुभम हर रोज की तरह स्कूल गया, स्कूल में एनएसएस के फॉर्म भरे जा रहे थे। छात्र ने गलती में पता गलत भर दिया, इसी बात को लेकर छात्र शुभम की अध्यापक ने जम कर पिटाई लगा दी। शिक्षक की पिटाई से छात्र की हालात ख़राब हो गई और कई घंटे बाद उसे होश आया। छात्र के पिता की मानें तो अध्यापक की पिटाई से शुभम की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। घायल हालत में छात्र को लेकर पिता मुकेश सुरीर थाने पहुंचे और अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है।
कार्रवाई की मांग
वहीं छात्र शुभम का कहना है कि मैं सिर्फ अपने साथ वाले लड़के से कुछ फॉर्म की जानकारी ले रहा था तभी अध्यापक मेरे ऊपर भड़क गए और मुझे लात घूंसों से मारा। टेबल पर पटक दिया जिससे मेरी रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। छात्र ने अध्यापक पर जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। छात्र का कहना है कि अध्यापक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, मैं आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता हूं। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है, जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
27 Sept 2017 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
