28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी को-आॅपरेटिव बैंक से सपा नेता शिवपाल की आज हो रही छुट्टी, पूर्व सांसद होंगे चेयरमैन

-लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव में मथुरा से एक और दावेदार कम किया-लखनऊ में आज डेलीगेट चुनाव, कल होगा बैंक के चेयरमैन का चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 10 Aug 2018, 10:49 AM IST

Shivpal

Shivpal

मथुरा। प्रदेश सहकारिता की सबसे बड़ी संस्था यूपी कोआॅपरेटिव बैंक के चेयरमैन का नाम तय हो गया है। इस पद पर मथुरा के पूर्व सांसद तेजवीर सिंह के नाम पर भाजपा नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। 10 अगस्त कल होने वाले चुनाव में वह इस पद के लिए इकलौते प्रत्याशी हैं। यह पद प्रदेश की सहकारिता के मुखिया का माना जाता है। तेजवीर सिंह का चुना जाना तय है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की छुट्टी ही जाएगी।

यह भी पढ़ें

यूपी के आगरा में दिल दहला देने वाली घटना, तीन बच्चों के साथ पिता ने उठाया आत्मघाती कदम

छह वर्ष होगा कार्यकाल
इस समय यूपी कोआॅपरेटिव की चुनाव प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जिलों की सहकारी बैंकों व सहकारी संघ के चुनाव हो चुके हैं। अब अंतिम चरण में प्रदेश स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जिलों से भेजे गए डेलीगेट्स के जरिए प्रदेश की सहकारिता के मुखिया का चुनाव होगा। यह छह वर्ष के लिए चुना जाएगा। पहले सपा नेता शिवपाल सिंह यादव व बाद में उनके बेटे के कब्जे में प्रदेश सहकारी फैडरेशन व सहकारी बैंक थीं। अब स्थिति बदल गयी है। अब उत्तर प्रदेश में भाजपा का शासन है।

यह भी पढ़ें

तीन तलाक का संशोधित बिल राज्यसभा में पेश होने से पहले सामने आया ऐसा मामला जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा...

10 अगस्त को होगा चुनाव
संचालक मंडल के चुनाव की जो प्रक्रिया चल रही है, उसमें 15 निदेशकों के पदों के लिए कुल 14 नामांकन हुए थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दो नामांकन पत्र खामियों के कारण खारिज हो गए। शेष 12 प्रत्याशी जो बचे हैं सबका निर्विरोध चुना जाना तय है। इन्हीं प्रत्याशियों में से लखनऊ क्षेत्र से दो निदेशक पद में एक तेजवीर सिंह भी हैं। निदेशक के लिए नामांकन करने वाले 12 प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा 9 अगस्त को कर दी गई है। चेयरमैन पद का चुनाव 10 अगस्त को होना है।

यह भी पढ़ें

सुनहरे सपने दिखा कर महिला के साथ रेप की कोशिश, विरोध करने पर कर दी हत्या

तीन बार सांसद, दो बार बैंक चेयरमैन रहे
भाजपा प्रदेश महामंत्री व सहकारिता प्रभारी एमएलसी विद्यासागर सोनकर के मुताबिक तेजवीर सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। मथुरा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भी हैं। तीन बार सांसद रहने के साथ ही कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं। चेयरमैन के लिए संगठन ने उनका नाम तय किया है। इसी नाते हाईकमान ने उन्हें यह पद सौंपने का विचार किया है। अभी तक ये माना जा रहा था कि तेजवीर सिंह लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी पद के लिए दावा करेंगे लेकिन उन्हे अब रास्ते से हटना पड़ा है।

यह भी पढ़ें

Kanwar Yatra 2018 बरेली-बदायूं हाईवे पर कांवड़ियों का उत्पात, ट्रक और बस में लगाई आग

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग