1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा में अनियंत्रित टेम्पो सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसा, दो की मौत, एक घायल

औरेया से गुरुग्राम जा रहा था टेम्पो, तभी अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गया।

less than 1 minute read
Google source verification
auto

auto

मथुरा। जिले के थाना कोसीकलां क्षेत्र में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गया। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये है मामला
बुधवार को थाना कोसीकलां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बने रेलवे पुल के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में औरैया से गुरुग्राम जा रहा टेम्पो अनियंत्रित होकर जा घुसा। हादसे में टेम्पो में बैठे सर्वेश पुत्र सोनेलाल और गिरेन्द्र बाबू पुत्र रघुनाथ सिंह की मौके पर मौत हो गयी जबकि सरोवर सिंह पुत्र सोनेलाल घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से टेम्पो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायल सरोवर सिंह को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया। फिलहाल दोनों शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग