4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘देश का मुसलमान राम का वंशज, ओवैसी जैसों के दिल में जिन्ना का जिन्न’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अयोध्या विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 25 Feb 2018, 6:18 PM IST

गिरिराज सिंह, असुद्दीन ओवैसी

मथुरा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अयोध्या विवाद को लेकर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार किया है। गिरिराज ने कहा कि वो तो मक्का मदीना जाएंगे। हम कहां जाएंगे? क्या पाकिस्तान में राम मंदिर बनेगा? वो कोर्ट का सम्मान करते हैं। कोई भी ताकत अयोध्या में राम मंदिर बनाने से नहीं रोक सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि औवेसी जैसे लोगों के दिल में जिन्ना का जिन्न घुस गया है। ऐसे लोग देश को तोड़ना का प्रयास कर रहे हैं।

'राम का वंशज है देश का मुसलमान'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को मथुरा में निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश के अंदर कोई मुसलमान बाबर का वंशज नहीं है। कोई मुसलमान विदेशी नहीं है। यहां का मुसलमान राम का वंशज है। हमारे पूर्वज एक हैं। भले ही पूजा-पद्धति अलग हो सकती है। केंद्रीय मंत्री ने अपील करते हुए कहा कि हिन्दू और मुसलमान दोनों मिलकर राम मंदिर बनवाएं।

ओवैसी पर किया पलटवार
असदुद्दीन ओवैसी द्वारा राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि वो तो मक्का मदीना जाएंगे। हम कहां जाएं। क्या राम मंदिर पाकिस्तान में बनेगा। उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग देश को बांटना चाहते हैं। उनके दिल के अंदर जिन्ना का जिन्न प्रवेश कर गया है। बता दें कि दिल्ली के एक कार्यक्रम में ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट आस्था के आधार पर नहीं बल्कि सबूतों के आधार पर अपना फैसला देगी। उन्होंने ये भी कहा कि विवादित ढांचे पर बाबरी मस्जिद ही बनेगी।

'ऐसे छात्रों को बैन कर देना चाहिए'
वहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्लाय में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के आगमन के विरोध पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों को बैन कर देना चाहिए, जो राष्ट्रपति के ऊपर ऐसे टिप्पणी करते हैं। राष्ट्रपति पर आरोप लगाना देशद्रोह के बराबर है। बता दें कि एएमयू में छात्रसंघ के नेताओं ने राष्ट्रपति के आगमन पर काले झंडे दिखाने का ऐलान किया है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश