3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एएमयू जिन्ना विवाद पर सूर्य प्रताप शाही का बड़ा बयान, देखें वीडियो

एएमयू में जिन्ना विवाद पर उत्तर प्रदेश के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही का बड़़ा बयान आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 6 May 2018, 6:17 PM IST

Surya Pratap Shahi

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही अपने परिवार के साथ एक दिवसीय दौरे पर वृन्दावन आये और भगवान बांके बिहारी के मंदिर पहुंचे। कृषिमंत्री ने परिवार के साथ बांके बिहारी के दर्शन किये। इसके बाद सूर्य प्रताप शाही ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना के पक्ष में खड़े होने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।

परिवार संग पहुंचे ठाकुर बांके बिहारी की शरण में

रविवार को उत्तर प्रदेश में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अपने परिवार के साथ वृन्दावन पहुंचे। सूर्य प्रताप शाही ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मध्य ठाकुर जी का पूजन अर्चन कर देश में चेन- सुकून की कामना की। इसके बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि जांच कर त्रासदी से प्रभाववित परिवारों की हर संभव मदद करें। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों की हितैशी है। वहीं उन्होंने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के सवाल पर कहा कि सपा कार्यकाल को देखते हुए भाजपा अब तक किसानों का 75 प्रतिशत तक भुगतान करा चुकी है। जल्द ही बकाया भुगतान भी करा दिया जाएगा।

सपा और रालोद का बेबुनियाद गठबंधन

कैराना व नूरपुर में होने वाले उप चुनाव में सपा और रालोद के गठबंधन को बेबुनियाद गठबंधन बताते हुए कहा कि यह सिर्फ भाजपा को रोकने के लिये किया जा रहा है, लेकिन सरकार जिस तरह से किसानों के हित में कार्य कर रही है उससे साफ तौर साबित होता है कि दोनों सीटों पर भाजपा अपना परचम लहरायेगी।

जिन्ना के हितैशियों पर सख्त कार्रवाई

अलीगढ़ ममुस्लिम विश्वविद्यालय में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगे होने के सवाल पर कहा कि जिन्ना ने हमारे देश का बंटवारा कर एक पाकिस्तान और दूसरा भारत बना दिया और एक ही देश के लोगों के दिलों में एक दूसरे के लिये नफरत भर दी। जिन्ना को भारत स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग जिन्ना के हितैशी हैं उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश