
मथुरा। कर्नाटक चुनाव से पहले एक बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है। एक तरफ कांग्रेस के आरोपों की धार कुंद करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य़मंत्री योगी आदित्यनाथ पहले से मैदान में हैं वहीं मोर्चा संभालते हुए उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा ने भी कांग्रेस पर जोरदार निशाना साथा है। ऊर्जामत्री ने कांग्रेस को विकास का विरोधी बताया है।
जनता के प्रति सहज स्वभाव रखें अधिकारी
दअसल ऊर्जामंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा मथुरा दौरे पर थे। उनके दौरे का आज दूसरा दिन रहा, आज भी ऊर्जामंत्री ने जनता दरबार लगाकर अपने राधा वैली स्थित निवास पर समस्याएं सुनीं। ऊर्जामंत्री ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। ऊर्जामंत्री ने अधिकारियों को लोगों के प्रति सरल और सहज स्वभाव रखने का सुझाव दिया।
कुशासन कांग्रेस का चरित्र
मीडिया के सवाल के एक जवाब में ऊर्जामंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को विकास से घृणा है। उन्होंने कहा कि करप्शन और कुशासन कांग्रेस का चरित्र रहा है। कांग्रेस ने केसरिया का हमेशा विरोध किया है पंडित श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बांटने एवं नफरत फैलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां बीजेपी की सरकारें हैं वहां गोवंश की हत्या पर प्रतिबंध लगाया है। कांग्रेस एक षडयंत्र के तहत विकास के मुद्दे को भटकाने के लिये बीफ़ की रणनीति कर रही है। ऊर्जामंत्री ने कहा कि कांग्रेस को भारतीय संस्कृति से घृणा है, कांग्रेस की जड़ें विदेश में है।
कर्नाटक में कमल खिलेगा
ऊर्जामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह के नेतृत्व में कर्नाटक में कमल खिलेगा। नफरत फैलाने वाली, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस की सरकार को जनता खदेड़ देगी।
Published on:
22 Jan 2018 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
