23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
पाकिस्तान को लेकर राहुल गांधी पर बड़ा बयान, कैबिनेट मंत्री ने पूछा ये सवाल
Play video

पाकिस्तान को लेकर राहुल गांधी पर बड़ा बयान, कैबिनेट मंत्री ने पूछा ये सवाल

कांग्रेस के आला नेताओं की पाक अफसरों संग बैठक के सवाल पर कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।
Google source verification

मथुरा

image

Mukesh Kumar

Dec 12, 2017

मथुरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी स्पष्ट करें कि उनके पाकिस्तान से क्या संबंध हैं। श्रीकांत शर्मा मंगलवार मथुरा में मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने आए थे।


कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
कांग्रेस के आला नेताओं की पाक अफसरों संग बैठक के सवाल पर कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब सर्जिकल स्ट्राइक होता है तो दर्द कांग्रेस को होता है और जब राजनीति में कांग्रेस पर हमला होता है तो दर्द पाकिस्तान को होता है। कांग्रेस और पाकिस्तान के गठजोड़ का इससे बड़ा सबूत क्या होगा।


राहुल गांधी से पूछा ये सवाल
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी स्पष्ट करेंगे कि पाकिस्तान के साथ उनके क्या सम्बन्ध हैं। हमारे जवानों ने जब पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों पर कार्रवाई की तो उनके पेट में दर्द हुआ। जब हमारे जवान देश के दुश्मनों को मारकर आते हैं तो राहुल गांधी पाकिस्तान की वकालत करते हैं।